
न्यूज़डेस्क राजपुर –बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धंधा पुर के जंगल में एक युवक की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली है। युवक का नाम बाबूलाल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को फांसी से नीचे उतर कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मौके पर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ मौजूद थी सरपंच भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस की टीम ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति पिछले लगभग 2-3 सप्ताह से ठीक नहीं थी और वह काफी दौड़ लगाता था। पुलिस ने बताया कि लगभग 1 साल पहले ग्राम बघिमा में मृतक की पत्नी का सड़क हादसे में निधन हो गया था तब से वह काफी परेशान चल रहा था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी लेकिन फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और ग्रामीण और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत का कारण कुछ और तो नहीं है।




