Uncategorized

डीएवी पतरातु में पौधरोपण, माँ और प्रकृति के सम्मान का लिया संकल्प

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर –बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश देते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

राजपुर के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जिला उपाध्यक्ष शशिकला भगत, उपखंड शिक्षा अधिकारी जे.आर. नागदेव, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव और ग्राम पंचायत कर्रा की सरपंच जयंती सरकार सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव और जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल पौधरोपण का अभियान नहीं, बल्कि माँ, मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सकेगा।

वहीं विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक राष्ट्रव्यापी अभियान नहीं, बल्कि माँ के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है। यह अभियान विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के साथ उन्हें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी एहसास कराता है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!