accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

ब्राउन शुगर की कुख्यात तस्कर नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार, 28 इंजेक्शन जब्त

न्यूज़डेस्क अंबिकापुर/सरगुजा-सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपारा निवासी और ब्राउन शुगर तस्करी के मामलों में पहले से चर्चित आशा पांडेय को 28 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आशा पांडेय अपने घर से नशीले इंजेक्शन की बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर उड़नदस्ता टीम ने उसके घर पर दबिश दी। टीम को देखते ही आरोपी घर के पीछे एक थैला फेंकने की कोशिश करने लगी, लेकिन महिला सैनिक राजकुमारी सिंह ने उसे पकड़ लिया। थैले की तलाशी में 19 Rexogesic और 9 Avil सहित कुल 28 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आशा पांडेय पहले ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। आबकारी विभाग के अनुसार, पिछले कुछ समय से वह ब्राउन शुगर की जगह नशीले इंजेक्शन बेच रही थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, नगर सैनिक रणविजय सिंह और रोहित सोनवानी की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!