accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

हरियाली का महाअभियान: पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-बलरामपुर जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।राजपुर वनपरिक्षेत्र स्थित हरितिमा पार्क में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और वन विभाग के अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया।

oplus_0

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।

oplus_0

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, रवि मरावी, संतोष तिवारी, राजेश यादव, प्रशांत सिंह, वन विभाग के एसडीओ रविशंकर श्रीवास्तव, रेंजर अजय वर्मा सहित वन विभाग का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

oplus_148897792

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने पौधों को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!