धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजपुर में निकला विजय जुलूस

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-देश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर का असर अब बलरामपुर जिले में भी देखने को मिला। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर इसे छात्रों की जीत बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
बलरामपुर जिले के राजपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजय जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस गांधी चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा कि यह छात्रों के संघर्ष और कांग्रेस की लगातार उठाई गई मांग की जीत है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुरू से ही छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र हित में एक बड़ा कदम बताते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस फैसले लिए जाएंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज आयोजित इस जुलूस में पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी, समीर सिंहदेव, डॉ बी एन द्विवेदी, लालसाय मिंज, रामदेव जगते, सुरेश सोनी, बृजेश मिश्रा, राजा चौबे, मनोज अग्रवाल, राजेश यादव, प्रमोद ठाकुर, रूपेश यादव, प्रशांत विश्वास, सुनील गुप्ता, कृपा शंकर, अरुण दास, विनोद मेहता, विकास अम्बष्ट, सुनील भगत, आनंद मसीह दिनेश सोनवानी, संतोष सोनी संजीत सोनी, पंकज ठाकुर कौशल चौबे, विकास यादव, संजीव गुप्ता, मुजाहिद अंसारी, शाहिद, सुदामा राजवाड़े, पंकज जयसवाल, विभु जायसवाल सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता विजय जुलूस के दौरान मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।




