accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

आरोही बनी जिला टॉपर, लक्ष्य शिक्षण संस्थान ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर/शंकरगढ़-बलरामपुर जिले में मुख्यमंत्री उत्कर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही लक्ष्य शिक्षण संस्थान ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। जिले की पांच चयनित सीटों में से तीन पर लक्ष्य शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया। संस्थान की छात्रा आरोही बेक ने जिले में पहला, मिहिका टोप्पो ने दूसरा और मयंक भगत ने पांचवां स्थान हासिल कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया।

मुख्यमंत्री उत्कर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई थी, जिसमें जिले भर के चौथी कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जिले के पांच मेधावी विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनमें से तीन छात्र-छात्राएं लक्ष्य शिक्षण संस्थान से हैं। इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से कक्षा 6वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा दी जाती है।

परिणाम में सेंट जेवियर स्कूल राजपुर की छात्रा आरोही बेक ने 89 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मिहिका टोप्पो ने 88 अंक के साथ दूसरा स्थान और संत जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल मानपुर के छात्र मयंक भगत ने 71.75 अंक के साथ जिले में पांचवां स्थान हासिल किया। रिजल्ट घोषित होते ही लक्ष्य शिक्षण संस्थान में जश्न का माहौल बन गया। विद्यार्थियों ने खुशी मनाई और संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने सभी टॉपर्स को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी।

संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने बताया कि इस परीक्षा की तैयारी पूरे वर्ष कराई जाती है। उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष भी संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके अनुसार इस वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय में 25, सैनिक स्कूल में 23, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 80 और भारतीय थल सेना अग्निवीर में 11 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। वहीं 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी संस्थान का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। इस दौरान शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!