Uncategorized

घर में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री, आबकारी टीम की दबिश में 200 किलो महुआ लाहन और 15 लीटर शराब जब्त

न्यूज़डेस्क बलरामपुर /सरगुजा –अंबिकापुर में आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर गंगापुर के नालापारा में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में महुआ लाहन, महुआ शराब और शराब बनाने की भट्ठी बरामद हुई।

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि गंगापुर के नालापारा निवासी विजय गिरी अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार कर बेच रहा है। सूचना मिलते ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक कमरे से 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, 200 किलोग्राम महुआ लाहन और शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही एक चालू भट्ठी बरामद की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी विजय गिरी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक रोहित सोनवानी और महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!