accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल
Trending

PVTG परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, 9 सदस्यीय समूह को मिले उन्नत नस्ल के सूकर

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-बलरामपुर वनमंडल के राजपुर रेंज अंतर्गत ग्राम जवा खाड़, पंचायत अखोरा में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। वनमंडलाधिकारी अलोक वाजपेयी की पहल पर आर्थिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से अरविंद कोरवा सहित 9 सदस्यीय स्व-सहायता समूह को सूकर पालन के लिए उन्नत नस्ल के 4 सूकर (1 नर एवं 3 मादा) वितरित किए गए।

सूकरों का वितरण सामरी विधायक के हाथों किया गया। इस अवसर पर वन प्रबंधन समिति अखोरा द्वारा हितग्राहियों को 18 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। यह राशि हितग्राही आसान किस्तों में प्रति माह 500 रुपये के हिसाब से वापस करेंगे।

अधिकारियों के अनुसार इस योजना का उद्देश्य PVTG परिवारों को आय का स्थायी स्रोत उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सूकर पालन के माध्यम से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम में वन परिक्षेत्राधिकारी राजपुर, विभागीय कर्मचारी, बीट गार्ड रेवतपुर, अखोरा सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!