accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

लक्ष्य शिक्षण संस्थान का शानदार प्रदर्शन: 25 छात्रों ने नवोदय और 23 ने सैनिक स्कूल परीक्षा में मारी बाजी,

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/शंकरगढ़-बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड स्थित लक्ष्य शिक्षण संस्थान ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 2026 की प्रवेश परीक्षाओं में संस्थान के 25 छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय एवं 23 छात्रों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हाल ही में नवोदय विद्यालय में 2 और छात्रों तथा सैनिक स्कूल में 1 छात्र के चयन से संस्थान की उपलब्धियों में और इजाफा हुआ है।

इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह देव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री अमिताभ सिंह देव एवं कुसमी नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद भगत की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने सभी अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

समारोह में सफल छात्रों को अतिथियों ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

मयंक भगत को श्रीमती प्रियंवदा सिंह देव, आदित्य नागेश को श्री राजेंद्र प्रसाद भगत तथा हिमाचल भगत को श्री अमिताभ सिंह देव ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंवदा सिंह देव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वे हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगी। उन्होंने छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह देव ने लक्ष्य शिक्षण संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक सुदर्शन यादव शंकरगढ़ को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यादव को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में लक्ष्य शिक्षण संस्थान जिस तरह लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है, वह बड़े शहरों के नामी संस्थानों के लिए भी प्रेरणादायक है।

संस्थान संचालक सुदर्शन यादव ने बताया कि इस वर्ष 10वीं-12वीं का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा, जिसमें 10वीं में सर्वाधिक 97.33% और 12वीं में 93.80% अंक प्राप्त हुए हैं। साथ ही 1 जून से अग्निवीर सेना भर्ती की नि:शुल्क लिखित परीक्षा तैयारी कक्षाएं सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक संचालित की जा रही हैं, ताकि क्षेत्र के अधिकाधिक युवा भारतीय सेना में चयनित हो सकें।

भीषण गर्मी को देखते हुए छात्रों की सुविधा के लिए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह देव द्वारा पूर्व में उपलब्ध कराए गए कूलर एवं पंखों के लिए संस्थान ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में अग्निवीर सेना की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लक्ष्य शिक्षण संस्थान की यह उपलब्धि पूरे शंकरगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!