
न्यूज़डेस्क बलरामपुर-बलरामपुर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर अब शिकंजा कसता नजर आ रहा है। शिक्षा विभाग ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी खुद अभिभावकों की मौजूदगी में गुरुकुलम स्कूल और सेंट जोसेफ प्राइवेट स्कूल पहुंचे, जहां व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की गहन जांच की गई।
जांच के दौरान दोनों स्कूल प्रबंधन को विभिन्न बिंदुओं पर एक सप्ताह के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साफ तौर पर कहा गया है कि यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से लंबे समय से परेशान अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। अभिभावकों का कहना है कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से वे काफी समय से जूझ रहे थे, लेकिन अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
वहीं, पूरे मामले में राज्य शासन ने भी संज्ञान लिया है, जिससे आने वाले दिनों में और कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।




