छत्तीसगढ़बलरामपुरराजपुरलोकल न्यूज़हॉस्पीटल

अस्पताल परिसर मे काटे गए पेड़ अब विवादों के घेरे मे, पार्षद ने कार्रवाई के लिए एसडीएम को लिखा पत्र

न्यूज़डेस्क राजपुर/ब्यूरो रिपोर्ट –बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पिछले दिनों बीएमओ द्वारा कटवाई गए पेड़ अब विवादों के घेरे में आ गए हैं। राजपुर के स्थानीय नागरिक और वार्ड नंबर 9 के पार्षद राजन त्रिपाठी ने राजपुर के एसडीएम देवेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत की है और कहा कि बीएमओ के द्वारा तानाशाह रवैया अपनाते हुए पेड़ों की कटाई की गई है। उन्होंने कहा कि यह पेड़ लोगों के लिए छाया का काम करते थे और इन पेड़ों की कटाई करना ठीक नहीं थी। पार्षद ने पत्र में यह भी लिखा है कि बिना परमिशन के इन पेड़ों की कटाई की गई है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए साथ ही थाने में प्राथमिक भी दर्ज होनी चाहिए। पार्षद राजन त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर कई ऐसे पेड़ थे जो न सिर्फ लोगों को छाया देते थे बल्कि परिसर की खूबसूरती भी बढ़ाते थे लेकिन फिर भी पेड़ों की कटाई कर दी गई जो पूरी तरह से गलत है और किन नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई पहले इसकी जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए।

जेडीएस की हुई थी बैठक

वही आपको बता दें कि पिछले दिनों जीवनदीप समिति की बैठक में पेड़ों की कटाई पर चर्चा हुई थी जिसमें यह बताया गया था कि एक पेड़ बीच से खोखला हो चुका है जिसके गिरने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर एक पेड़ खोखला हुआ था तो जाँच के बाद कटाई एक पेड़ की होनी चाहिए थी ऐसे में सभी पेड़ को कटवा देना क्या सही है यह कटाई किसके आदेश पर हुआ है इसकी जांच होना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!