accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षक

मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता, प्रशासनिक पहल से बहाल हुआ यातायात

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर/बरियों-बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने धौरपुर रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

राजपुर थाना क्षेत्र के धौरपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत के बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम देवेंद्र प्रधान, एसडीओपी आशीष कुंजाम, नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह, राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, बरियों चौकी प्रभारी किरणेश्वर प्रताप सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से चर्चा करते हुए भरोसा दिलाया कि दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी तथा परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार किया जाएगा। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दुर्घटनास्थल पर स्टॉपर लगाने और साप्ताहिक बाजार के दिन गुरुवार को भारी क्रेशर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का आश्वासन भी दिया गया।

प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया और दोपहर करीब 12 बजे चक्काजाम खत्म होने के साथ ही यातायात फिर से सुचारू हो गया। इस दौरान मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू  कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!