कांग्रेस संगठन में बड़ा विस्तार: ईश्वर सोनी को सौंपी गई सरगुजा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष की कमान

न्यूज़डेस्क अंबिकापुर/PRIME TIME / Reporter YATISH SONI-छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन विस्तार के तहत सरगुजा जिले में एक बड़ी नियुक्ति की गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से श्री ईश्वर सोनी को पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के सरगुजा जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण कमान सौंपी गई है। इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री ईश्वर सोनी ने राष्ट्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय नेतृत्व के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया है।
प्राइम टाइम न्यूज़ से विशेष चर्चा में अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री ईश्वर सोनी ने कहा, “आज मुझे पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के सरगुजा जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, हमारे जननेता श्री राहुल गांधी जी और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री डॉक्टर अनिल जयहिंद जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।” 
श्री ईश्वर सोनी ने स्थानीय और प्रादेशिक संगठन के मार्गदर्शकों को धन्यवाद देते हुए विशेष रूप से हर दिल अज़ीज़ श्रद्धेय सरगुजा महाराज श्री टी एस बाबा जी, युवा दिलों की धड़कन आदरणीय आदि बाबा जी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अपने बड़े भाई आदरणीय श्री लक्ष्मी गुप्ता जी, और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री केशव चंद्राकर जी सहित सभी शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठजनों, साथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।
अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए श्री सोनी ने आगे कहा, “यह केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज के अधिकारों, सम्मान और आवाज़ को मजबूती देने की बड़ी जिम्मेदारी है। मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा पिछड़ा वर्ग समाज की समस्याओं और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।”




