accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का विस्तार, राजपुर के संदीप सोनी को मिली जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी

रामप्रकाश और सुनील को मिली जिला कार्यसमिति की जिम्मेदारी

न्यूज़डेस्क बलरामपुर-बलरामपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में व्यापार प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार राजपुर निवासी संदीप सोनी को जिला सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। वहीं सोनार समाज राजपुर के सुनील सोनी और रामप्रकाश सोनी (रानू) को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

Oplus_16908288

नई जिम्मेदारी मिलने पर संदीप सोनी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी लगन से कार्य करेंगे।

Oplus_16908288

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर देने वाली पार्टी रही है। पार्टी द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे और जिले में व्यापार प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

इस नियुक्ति के बाद राजपुर सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारिक वर्ग में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!