accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल
Trending

प्रशासनिक आदेश ‘हवा-हवाई’! अफसरों के जाते ही फिर दौड़े ओवरलोड हाइवा, ग्रामीणों में आक्रोश

Reporter YATISH SONI बतौली: सेदम, गोविंदपुर और मुर्ताडांड क्षेत्र में आबादी के बीच दौड़ रहे ओवरलोड हाइवा वाहनों पर प्रशासन की कार्रवाई महज खानापूर्ति बनकर रह गई है। 22 मई को एसडीएम फागेश सिन्हा, नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी विवेक सेंगर ने मौके पर पहुंचकर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के मौखिक निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारियों के लौटते ही अगले दिन से फिर वही हालात नजर आने लगे।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ “फोटो सेशन” साबित हुई। स्कूल रूट, घनी आबादी और खतरनाक पहाड़ी रास्तों पर तेज रफ्तार ओवरलोड हाइवा लगातार दौड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहरी राजनीतिक रसूख का दबाव दिखाकर ठेकेदार और वाहन चालक प्रशासनिक आदेशों को खुली चुनौती दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि नव निर्मित संकरी सीसी सड़क से गुजरते भारी वाहनों के कारण मकान तक कांप रहे हैं। धूल के गुबार से पूरा रिहायशी इलाका प्रभावित है और छोटे बच्चों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।

अब ग्रामीणों ने प्रशासन से सिर्फ चेतावनी नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने मार्ग पर प्रतिबंधात्मक साइन बोर्ड लगाने, ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने और संबंधित ठेकेदारों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!