“‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से हरितिमा हुई हरी-भरी, विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने किया पौधरोपण”
न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-
बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के हरितिमा में शनिवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक उद्देश्वरी पैकरा शामिल हुईं और अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन वन विभाग द्वारा रेंजर अजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया। वन विभाग की टीम ने पौधरोपण की संपूर्ण व्यवस्था संभाली। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ अभियान में शामिल हुए और बड़ी संख्या में पौधे रोपे।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत राजपुर के अध्यक्ष विनय भगत, नगर पंचायत राजपुर के अध्यक्ष धरम सिंह, भाजपा नेता संतोष पांडेय, सतीश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, महामंत्री बब्लू यादव, संतोष तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल पौधरोपण का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।



