जंगल से जनकल्याण तक: वन विभाग ने महिलाओं को दिया रोजगार का साधन

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन प्रबंधन समिति धंधापुर (डुमरपारा) द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। आय मूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम ग्राम खुखरी में आयोजित किया गया।
वन मंडलाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम शिवपुर की श्रीमती उषा रवि, श्रीमती सुनीता रवि, श्रीमती निशा मरावी, श्रीमती सुखमनिया एवं श्रीमती आरती को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। सिलाई मशीनों का वितरण क्षेत्र की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा के करकमलों से किया गया।
इस अवसर पर राजपुर वन परिक्षेत्राधिकारी, परिक्षेत्र सहायक चांची सहित चांची सर्किल के वन विभाग के कर्मचारी, ग्राम पंचायत खुखरी के सरपंच, बीडीसी सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।




