accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

नेशनल हाईवे की लापरवाही या बारिश का कहर? घर-घर घुसा पानी, देखिये कलेक्टर मैडम क्या है हाल

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-बलरामपुर जिले के राजपुर में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नेशनल हाईवे-343 के किनारे बसे कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। हालात ऐसे हैं कि लोग बर्तन और टुल्लू पंप की मदद से घरों से पानी बाहर निकालने में जुटे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल हाईवे निर्माण में बरती गई लापरवाही और उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि अभी तो बारिश की शुरुआत है, आगे हालात और भी भयावह हो सकते हैं।

oplus_34

राजपुर में लगातार हो रही तेज बारिश ने नेशनल हाईवे-343 के किनारे रहने वाले परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश का पानी सीधे घरों में घुस गया, जिससे कमरों में घुटनों तक पानी भर गया। घरों का सामान भी पानी में डूब गया और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

पानी निकालने के लिए कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची, तो लोगों ने खुद ही बर्तन, बाल्टी और टुल्लू पंप का सहारा लेकर घंटों मशक्कत की। महिलाओं से लेकर बच्चे तक घरों से पानी निकालने में जुटे दिखाई दिए।

ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे निर्माण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इसी लापरवाही का नतीजा है कि बारिश का पूरा पानी घरों की ओर आ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो पूरे बरसात के मौसम में उन्हें इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ेगी।

ग्रामीणों ने एनएच विभाग और निर्माण एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!