किसानछत्तीसगढ़बलरामपुरराजपुर

धान खरीदी की लिमिट बढ़ाये जाने और किसानों को हो रही परेशानी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट राजपुर – बलरामपुर जिले के राजपुर धान खरीदी केदो में किसानों को हो रही परेशानी और टोकन नहीं कटने को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी तय की है और सभी खरीदी केंद्रों में खरीदी की लिमिट भी तय है ऐसे में किसान टोकन कटवाने के लिए काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं।
कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि धान खरीदी को लेकर किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई समितियों में टोकन काटने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें है।इसके अतिरिक्त कई समितियों जिनमें स्थानीय स्तर पर धंधापुर समिति में 290, राजपुर समिति मे 818,बरियों समिति में 237 किसानो का टोकन नहीं कट पाया है और धान नही खरीदी जा रही है।

उन्होंने कहा की किसान समितियों का चक्कर लगा रहें है, और गत वर्ष की तुलना में धान खरीदी भी नही की गई है आय दिन किसानो को जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। जिन किसानो ने समितियों से ऋण ले रखा है उन्हे भी टोकन नही प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त धान क्रय करने की समयावधि करीब आ चुकी है समय पर किसानो को टोकन न मिलने से आने वाले समय में उन्हे बिचौलियों का शिकार होना पड़ेगा और औने पौने दाम पर धान की बिक्री करनी पड़ेगी। क्षेत्र के किसान परेशान हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया है की जिन किसानों को अब तक टोकन नही दिया गया है उन्हे टोकन जारी किया जावे तथा धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाई।ज्ञापन सौंपने वालो मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, राम बिहारी यादव पार्षद राहुल भारती विजय सिंह उमेश यादव मेघनाथ टेकाम नेतराम,जयप्रकाश, तेज कुमार, विक्रम यादव एवं अन्य किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!