accidentE-Paperकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतपंजाबबलरामपुरभाजपामध्य प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराजपुरराज्यलोकल न्यूज़
Trending

अब संकट में घबराएं नहीं, बलरामपुर में 24 घंटे सक्रिय डायल 112

एक कॉल पर पहुंचेगी पुलिस

न्यूज़डेस्क बलरामपुर-बलरामपुर जिले में अब इमरजेंसी सेवा और भी तेज हो गई है। जिले में डायल 112 सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने 10 डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद चितामणि महाराज वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। अब जिले में किसी भी आपात स्थिति में आमजन डायल 112 पर कॉल कर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में डायल 112 सेवा की शुरुआत की गई।
इस सेवा के जरिए सड़क दुर्घटना, चोरी, मारपीट, महिला सुरक्षा, घरेलू विवाद, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसी आपात स्थितियों में तत्काल मदद मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। यह सेवा 24 घंटे जिलेभर में सक्रिय रहेगी।
जिलेवासियों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना घबराए डायल 112 पर संपर्क करें और फर्जी कॉल से बचें, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

  • कार्यक्रम में विधायक शकुंतला पोर्ते, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, डीएफओ आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह सहित जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!