accidentकांग्रेसक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशनगर पंचायतबलरामपुरबिहारभाजपामध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराजपुरराज्यलोकल न्यूज़
Trending

भिलाईखुर्द क्रशर हादसे पर प्रशासन सख्त, मशीन सील…जाँच टीम पहुंची मौके पर

सभी बिन्दुओ पर शुरू हुई जाँच, नतीजे का है इंतजार

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-बलरामपुर जिले के राजपुर तहसील अंतर्गत ग्राम भिलाईखुर्द में क्रशर प्लांट हादसे में मजदूर की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त जांच दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संबंधित क्रशर मशीन को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

यह था पूरा मामला

17 मई 2026 को ग्राम भिलाईखुर्द स्थित एक क्रशर प्लांट में कार्यरत मजदूर की दुर्घटना में मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संयुक्त जांच दल गठित कर मौके पर जांच कराई।

जांच के दौरान खनिज विभाग और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में संबंधित क्रशर मशीन को अग्रिम कार्रवाई तक सील कर दिया गया। वहीं जिला श्रम अधिकारी और सहायक संचालक इंडस्ट्रीज एंड हेल्थ सेफ्टी द्वारा भी विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि मामले में संबंधित क्रशर संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मजदूर की मौत के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!