accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल
Trending

गरीबों के हक का चना सड़क किनारे सड़ा मिला,दोषियों पर कार्रवाई कब

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/रामानुजगंज-बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलकंठपुर गांव में गरीबों के लिए वितरित किए जाने वाला सरकारी चना सड़क किनारे सड़ा हुआ मिलने से हड़कंप मच गया है। नीलकंठपुर मोड़ के पास भारी मात्रा में चना फेंका हुआ मिला, जो लंबे समय तक वितरण नहीं होने के कारण खराब हो गया।

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों और राशन दुकान संचालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों के हक का अनाज वितरण करने के बजाय उसे फेंककर लापरवाही छिपाने की कोशिश की गई है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलने पर खाद्य विभाग भी हरकत में आया है। खाद्य अधिकारी ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी खाद्यान्न के इस तरह सड़क किनारे सड़े हुए मिलने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!