accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

राजपुर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, भाजपा अध्यक्ष-पार्षदों का विरोध, सीएमओ से तीखी बहस

काफ़ी देर तक गर्म रहा माहौल

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर में आज अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत की टीम को उस वक्त भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब नगर पंचायत के भाजपा अध्यक्ष और कुछ पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और नगर पंचायत सीएमओ व कर्मचारियों के साथ उनकी तीखी बहस होने लगी।

बताया जा रहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही थी। नगर पंचायत की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, विरोध शुरू हो गया। विरोध इतना बढ़ गया कि कार्रवाई कुछ देर के लिए बाधित हो गई और मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

इस दौरान नगर पंचायत के उपाध्यक्ष संजय सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। वहीं विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और हालात को समझने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर काफी देर तक बहस और चर्चा का दौर चलता रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है की ज़ब भी अतिक्रमण हटाने की बात होती है तो सबसे पहले बस स्टैंड को निशाना बनाया जाता है यहां पर छोटे व्यापारी जो चना वह अन्य चीज की बिक्री करके अपना जीवन यापन करते हैं उन्हें परेशान होना पड़ता है। वही मामले में नगर पंचायत के सीएमओ का कहना है कि व्यवस्था सुधारने और लोगों को भीषण गर्मी में वाटर एटीएम से पानी मिल सके इसलिए यह व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!