accidentक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशनगर पंचायतबलरामपुरराजपुरराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बस से उतरते समय यात्री पर चढ़ा बस का पहिया, हुई दर्दनाक मौत

बस चालकों की लापरवाही एक बार फिर बनी मौत की वजह

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस से उतरने के दौरान चालक की लापरवाही से बस आगे बढ़ गई, जिससे बुजुर्ग बस के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश कोड़ाकू पिछले 2-3 महीने से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका झाड़-फूंक और इलाज कराने परिजन उन्हें लेकर जा रहे थे। शनिवार 17 मई को सूचक अपने ससुर दिनेश कोड़ाकू के साथ मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत संचालित दुर्गा बस क्रमांक CG1SEE-9908 से ग्राम सरगड़ी गोविंदपुर से ग्राम ठरकी जा रहा था।

बताया गया कि शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर ग्राम झिंगो के पायल होटल के पास बस रुकवाई गई। मृतक का दामाद पहले बस से उतर गया, जबकि मृतक उतर ही रहे थे। इसी दौरान उनका एक पैर जमीन पर और दूसरा बस के पायदान पर था। आरोप है कि चालक ने लापरवाहीपूर्वक बस को अचानक आगे बढ़ा दिया, जिससे दिनेश कोड़ाकू नीचे गिर गए और बस का चक्का उनके शरीर पर चढ़ गया।

हादसे में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले की कायमी सूचना एसडीएम राजपुर को भेजते हुए आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!