
राजपुर (बलरामपुर):
आज दिनांक 14 मार्च 2026, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल राजपुर में पार्टी के सातों मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राजपुर स्थित विधायक निवास में आयोजित हुआ, जहां आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के सातों मोर्चा—युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा—के जिला स्तर के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्रियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारी अनिल कुमार दुबे, गोपाल साहू, कैलाश अग्रवाल, अजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप मरावी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री अनिल कुमार गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, पंकज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष आशीष सोनी, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र यादव, खेल एवं कला प्रभारी राजा सिंह सहित युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव उपस्थित रहे।
इसके अलावा महिला मोर्चा से मोनिका कुजूर, किसान मोर्चा से सुनील गुप्ता, अजजा मोर्चा से सुरेश टोप्पो, अल्पसंख्यक मोर्चा से बरकत अंसारी, अजा मोर्चा से वीरेंद्र रवि तथा युवा मोर्चा के महामंत्री गौरव सिंह और रोशन गुप्ता सहित उनकी टीम कार्यक्रम में मौजूद रही।
स्वागत कार्यक्रम में मंडल महामंत्री संतोष तिवारी, बबलू यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती आरती टोप्पो सहित भाजपा मंडल के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।





