छत्तीसगढ़बलरामपुरराजपुरलोकल न्यूज़

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का खेल, दबँग ने श्मशान घाट को भी नहीं छोड़ा, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट –बलरामपुर जिले के ग्राम पतरापारा मे ग्रामीण दबँगो के सरकारी जमीन में अवैध कब्जे से काफी परेशान है। दबंगों ने गांव के श्मशान घाट पर भी कब्जा कर लिया है और अब ग्रामीणों के सामने यह चिंता सताने लगी है कि अगर किसी का निधन हो जाता है तो वह उनका अंतिम संस्कार कैसे करेंगे,उन्होंने एसडीएम कार्यालय जाकर इस मामले में आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

भारी संख्या में ग्रामीण राजपुर के एसडीएम कार्यालय पहुंचे हुए थे, जनपद पंचायत राजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरापारा का यह मामला है जहां सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का खेल चल रहा है। ग्रामीण इस अवैध कब्जे से काफी परेशान है उनका कहना है कि अगर गाँव की सभी सरकारी जमीन पर कब्जा हो जाएगा तो गांव का विकास कैसे होगा, गाँव मे कोई भी निर्माण काम यहां स्वीकृत होगा तो जब जमीन ही नहीं रहेगा तो निर्माण किसमें होगा। ग्रामीणों के द्वारा कई बार मना करने के बाद भी दबंग मान नहीं रहे हैं और ग्रामीणों को धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत राजपुर एसडीएम से की है और मामले में कार्रवाई की मांग की है उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो आगे वह उग्र आंदोलन करेंगे।शिकायत करने वालों मे रामप्रसाद,शिवप्रसाद,सीमन,पवन,कूमत, गुलाबराम,बहोरन, भुनेश्वर,कनीलाल, देवलाल, सनेश सहित भारी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!