छत्तीसगढ़बलरामपुर

पीएम जनमन अभियान,मोबाइल मेडिकल यूनिट को मिली हरी झंडी,ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

ब्यूरो रिपोर्ट बलरामपुर-पीएम जनमन महाअभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया गया। जनपद पंचायत बलरामपुर की अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया। यूनिट पीवीटीजी बसाहट ग्राम कंडा, सेक्टर पस्ता के लिए स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए रवाना हुई। मोबाइल मेडिकल यूनिट निर्धारित रूट चार्ट अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी।


इस अवसर पर जनपद सीईओ बलरामपुर, खंड चिकित्सा अधिकारी और विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक मौजूद थे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत शासन की इस पहल से विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाएं और आवश्यक सलाह दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!