yogछत्तीसगढ़बलरामपुरराजपुर

महामाया मंदिर प्रांगण मे मनाया गया पतंजलि योग का 32 वां स्थापना दिवस

ब्यूरो रिपोर्ट– बलरामपुर जिले के राजपुर के मां महामाया मंदिर प्रांगण में आज पतंजलि योग दिवस का 32वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिला प्रभारी चोनहाती सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें काफी दूर से लोग पहुंचे हुए थे। सबसे पहले कार्यक्रम में हवन कुंड में हवन किया गया और पूजा पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

पतंजलि योग दिवस के इस 32 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में जिले के सभी 6 तहसील के प्रभारी बहने उपस्थित थे और सभी ने हवन कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम में नए योग साधक भी उपस्थित थे उन्होंने कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी ली और योग के नए नियमों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में मौजूद अध्यक्ष एवं सदस्यों का फूल माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला गुप्ता भी मौजूद रही उनका फूल माला से स्वागत किया गया साथ ही उन्होंने हवन भी किया। पतंजलि योग की जिला प्रभारी चोनहाती सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि योग हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है और सभी लोगों को योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से सभी रोग दूर होते हैं और आज पतंजलि अपना 32 वां योग स्थापना दिवस मना रहा है। इस कार्यक्रम में कुसमी से लवकुश,संतोष, प्रमिला,पनवा,संगीता पैकरा समेत भारी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!