accidentक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशनगर पंचायतबलरामपुरबिहारभाजपामध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बलरामपुर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, नशे के सौदागर सलाखों के पीछे

गढ़वा से आ रही नशे की खेप पकड़ी गई, बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता

न्यूज़डेस्क बलरामपुर-बलरामपुर पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

दरअसल, बलरामपुर थाना पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक में सवार होकर गढ़वा से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर जांच शुरू की।

इसी दौरान रामानुजगंज की ओर से आ रही संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, जिसमें एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी राहुल गुप्ता को बाइक और संदिग्ध सामान के साथ पकड़ लिया गया।

नशे का था बड़ा जखीरा 

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 481 बुprenorphine इंजेक्शन और 504 pheniramine maleate इंजेक्शन बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!