accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल
Trending

जेसीबी से दबाया जा रहा डामर, हाईवे मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप; कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

न्यूज़डेस्क राजपुर/बलरामपुर-बलरामपुर जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-343 पर इन दिनों डामरीकरण एवं पेच रिपेयरिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। हालांकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

oplus_10485760

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सड़क मरम्मत कार्य में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि डामर बिछाने और उसे दबाने के लिए रोड रोलर जैसी मानक मशीनों के बजाय जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जो सड़क निर्माण कार्य में सामान्यतः इस्तेमाल नहीं की जाती। कांग्रेस नेताओं ने इसे निर्माण गुणवत्ता से समझौता बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत कार्य में यदि इस प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो सड़क की गुणवत्ता और टिकाऊपन प्रभावित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा लागत बचाने और अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क निर्माण में जनता के पैसे का उपयोग होता है, इसलिए कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं मामले में राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित विभाग से मामले की जांच कराई जाएगी तथा यदि कहीं भी तकनीकी खामी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए जाएंगे।

फिलहाल कांग्रेस संगठन द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद हाईवे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और उसके परिणाम पर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!