शिक्षक की अश्लील हरकत से महिलाएं परेशान, करता है सेक्स की डिमांड

न्यूज़डेस्क बलरामपुर – वैसे तो शिक्षकों का दर्जा समाज में काफी आदरणीय होता है और सभी लोग उनका सम्मान करते हैं लेकिन शिक्षक जब अश्लील हो जाए तो उन्हें क्या दर्जा देना चाहिए यह आप ही तय करें। बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड के बैरडीह खुर्द में एक शिक्षक पर महिलाओं से सेक्स के डिमांड का आरोप लगा है और उन्हें अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने का भी आरोपी लगा है। शिक्षक का नाम बीरबल यादव है और उसकी इस अश्लील हरकत से गांव की महिलाएं काफी परेशान है। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और इस पूरे मामले में अब जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दे दिए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक की जब यहां पोस्टिंग हुई तो उन्हें उम्मीद थी कि अब बच्चे पढ़ेंगे और बच्चों के पढ़ाई बेहतर तरीके से हो सकेगी लेकिन यह शिक्षक तो यहां अपने दूसरे ही काम में व्यस्त दिखाई देता है। महिलाओं ने बताया कि वह गांव की कई महिलाओं को अपनी पत्नी बनाकर रखने की बात करता है तो कई लोगों से सेक्स करने की डिमांड भी कर चुका है। शिक्षक की इस आदत से महिलाएं काफी परेशान है गांव में पंचायत भी हुई है और अब लोग काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वह बच्चों के साथ भी मारपीट करता है।
डीइओ ने दिए जाँच के आदेश
इस पूरे मामले में वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने जांच के आदेश दिए हैं और कुसमी विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच हेतु कहा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





