छत्तीसगढ़धानबलरामपुर

प्रशासन की संयुक्त टीम ने 134 बोरी अवैध धान एवं एक ट्रैक्टर किया जप्त,

न्यूज़डेस्क बलरामपुर -बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजपुर देवेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत ग्राम कोदोरा मे 24 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम कोदौरा में अवैध धान परिवहन की सूचना मिलने पर मौके में पहुंच कर 24 बोरी अवैध धान सहित 1 ट्रैक्टर जप्त कर मण्डी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए जब्त धान को चौकी डौरा को सुपुर्द किय गया। इसी प्रकार ग्राम कोटीडीह में कृषक प्रदीप गुप्ता के घर में 110 बोरी अवैध धान भण्डारित करके रखा गया था जिसे जब्त किया गया। इस दौरान तहसीलदार नरेन्द्र कुमार कवर, श्रीमती कावेरी मुखर्जी सहित संयुक्त टीम मौजूद रही।गौरतलब है कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!