छत्तीसगढ़बलरामपुरराजपुर

ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने थाना प्रभारी ने एजेंट और व्यापारियों की ली बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट राजपुर –बलरामपुर जिले के राजपुर में सकरी सड़क और बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आज राजपुर में पुलिस की टीम ने बस के एजेंट एवं स्थानीय लोगों की बैठक लेकर रणनीति बनाई है। नेशनल हाईवे 343 सड़क की खराब होने के कारण आये दिन यहाँ जाम की स्थिति निर्मित हो रही है और लगातार सड़क हादसे भी हो रहे हैं इसे देखते हुए पुलिस की टीम ने आज शहर के किनारे स्थित दुकानदार एवं बस के एजेंट की मीटिंग लेते हुए कड़े निर्देश दिए हैँ।

राजपुर में नेशनल हाईवे 343 सड़क निर्माण के तहत नाली निर्माण का काम चल रहा है जिससे सड़क काफी संकरा हो गया है। ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण मुख्य मार्ग में लंबी-लंबी जाम लग रही है जिससे आवागमन काफी प्रभावित हो रहा है।एसपी के निर्देश पर आज थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बस के एजेंट एवं व्यापारियों की मीटिंग ली है जिसमें उन्हें निर्देश दिया है सभी बसों को बस स्टैंड के अंदर घुसाया जाए ताकि सड़क पर जाम ना लगे और व्यापारियों से भी कहा गया है कि वह सामान बाहर न निकाले। थाना प्रभारी ने स्थानीय व्यापारियों एवं लोगों से बातचीत करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए विचार विमर्श और राय भी लिया है। लोगों ने अपने-अपने बात भी रखी और बताया कि किस तरह व्यवस्था को सुधारा जा सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!