accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

ग्राम पंचायत लाऊ में मना जनजातीय गरिमा उत्सव, पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला योजनाओं का लाभ

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार एवं बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में “जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत लाऊ में मना जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्राम पंचायत लाऊ, सेवारी, भदार और बैढ़ी के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)देवेंद्र प्रधान , तहसीलदार कावेरी मुखर्जी एवं जनपद पंचायत सीईओ संजय दुबे ने जनसुनवाई कर पहाड़ी कोरवा परिवारों की समस्याएं सुनीं, उन्हें सूचीबद्ध कर त्वरित निराकरण किया तथा हितग्राहियों को मौके पर लाभान्वित किया।

शिविर में 6 राशन कार्ड वितरित, 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 3 श्रम कार्ड वितरण, 9 जनसुनवाई प्रकरणों का निराकरण, 50 आयुष्मान कार्ड निर्माण, 4 नामांतरण प्रकरण निपटान, 5 डिजिटल किसान किताब वितरण, 3 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 4 आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र तथा 25 हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदान किया गया।

इस आयोजन से दूरस्थ क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ सीधे उनके गांव में उपलब्ध कराया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!