accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल
Trending

बलरामपुर में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न, कलेक्टर ने नागरिकों का जताया आभार

न्यूज़डेस्क बलरामपुर-भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य जिले में 30 मई 2026 को सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में सहयोग देने के लिए जिले के सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।

जिले में प्रथम चरण के तहत 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणकों ने ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी एकत्रित की। इस दौरान परिवारों से भारत सरकार द्वारा अधिसूचित 33 प्रश्नों के उत्तर संकलित किए गए, जिनमें मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं तथा परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी शामिल रही। संकलित आंकड़ों को भारत सरकार के सर्वर में सुरक्षित रखा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारियां जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियमावली 1990 के प्रावधानों के तहत पूर्णतः गोपनीय रहेंगी। इन आंकड़ों का उपयोग केवल नीति निर्माण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जाएगा।

जिले में यह कार्य 12 तहसीलों के अंतर्गत 643 ग्रामों और 5 नगरीय निकायों में संपन्न कराया गया। इसके लिए 12 ग्रामीण एवं 5 नगरीय चार्ज बनाए गए थे, जिनके अंतर्गत 1305 मकान सूचीकरण गणना ब्लॉक शामिल थे। अभियान में कुल 1496 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 3 जिला स्तरीय अधिकारी, 5 अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, 17 चार्ज अधिकारी, 19 तकनीकी सहायक, 2 मास्टर ट्रेनर, 31 फील्ड ट्रेनर, 1214 प्रगणक तथा 187 पर्यवेक्षक शामिल रहे।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि जनगणना 2027 का द्वितीय चरण फरवरी 2027 में संचालित किया जाएगा। उन्होंने आगामी चरण के लिए भी जिलेवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान भविष्य के विकास की मजबूत आधारशिला साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!