accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

ऑपरेशन क्लीन: 24 घंटे में नशीले इंजेक्शन का विक्रेता और सप्लायर गिरफ्तार, 130 इंजेक्शन जब्त

न्यूज़डेस्क अंबिकापुर/सरगुजा-सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नशीले इंजेक्शन के एक विक्रेता और उसके सप्लायर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 130 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि बलरामपुर जिले के कुसमी निवासी अविनाश पैकरा, अंबिकापुर के शांतिपारा स्थित किराए के मकान से नशीले इंजेक्शन की बिक्री कर रहा है। सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे अविनाश पैकरा को पकड़कर उसके बैग से 15 रेक्सोजेसिक और 15 एविल इंजेक्शन बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह नशीले इंजेक्शन बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के अनपरा निवासी अमर विश्वकर्मा उर्फ बिट्टू से खरीदकर लाता था। इसके बाद आबकारी टीम ने बलरामपुर के विमलापुर जंगल से अमर विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 50 रेक्सोजेसिक और 50 एविल इंजेक्शन जब्त किए गए।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन के तहत नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!