accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

सुशासन तिहार पर कांग्रेस का हमला, कहा- जनता के नाम पर राजनीतिक मंचन

कांग्रेस ने जारी किया प्रेस नोट

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर –बलरामपुर जिले में चल रहे सुशासन तिहार को लेकर कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि “सुशासन तिहार” अब जनता की समस्याओं के समाधान का मंच न होकर भाजपा नेताओं की नेतागिरी चमकाने का माध्यम बन गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिन शिविरों का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना था, वहां प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका गौण होकर भाजपा पदाधिकारियों को मंच पर बैठाकर राजनीतिक भाषण दिलाने तक सीमित हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि शासकीय शिविरों के मंच पर भाजपा नेताओं को किस अधिकार से बैठाया जा रहा है और जिला प्रशासन को इसका जवाब देना चाहिए कि यह सरकारी कार्यक्रम है या भाजपा का राजनीतिक आयोजन।


नीरज तिवारी ने कहा कि अब तक जनता द्वारा दिए गए आवेदनों और शिकायतों के वास्तविक समाधान की स्थिति स्पष्ट नहीं है। सरकार और प्रशासन केवल आंकड़ों और प्रचार में व्यस्त हैं, जबकि जमीनी स्तर पर लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि शिविरों में नेताओं के लिए कूलर, पंखे और विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, लेकिन तेज गर्मी में घंटों खड़ी रहने वाली आम जनता और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इससे साफ है कि प्रशासन का ध्यान जनता की सेवा के बजाय सत्ता पक्ष के नेताओं को खुश करने पर केंद्रित है।
कांग्रेस ने कहा कि यदि इन शिविरों का उद्देश्य केवल भाजपा नेताओं को मंच उपलब्ध कराना है तो ऐसे कार्यक्रम पार्टी स्तर पर आयोजित किए जाने चाहिए, न कि सरकारी संसाधनों और प्रशासनिक तंत्र का उपयोग कर। नीरज तिवारी ने दावा किया कि जिले में सुशासन तिहार अपने उद्देश्य से भटक चुका है और पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब केवल प्रचार नहीं, बल्कि अपनी समस्याओं का वास्तविक समाधान चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!