accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजपुर में सड़क से ऊंची नालियों पर समाधान की पहल, सांसद चिंतामणि महाराज ने दिल्ली में उठाया मुद्दा

लोगों को उम्मीद, अब मिलेगी राहत

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-राजपुर शहर में सड़क से ऊंची बनी नालियों की समस्या से परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज लगातार इस मुद्दे को लेकर प्रयासरत हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर राजपुर की पूरी स्थिति से अवगत कराया और समस्या के जल्द समाधान की मांग की।

राजपुर शहर में सड़क से ऊपर बनी नालियां लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। इससे आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

इस गंभीर समस्या को लेकर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एडीजी संजीव कुमार और चीफ इंजीनियर पूरण सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राजपुर की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए नालियों की ऊंचाई कम कराने की मांग रखी।

सांसद की पहल के बाद अब शहरवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में ठोस कार्रवाई होगी और लोगों को लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!