जनता की समस्या पर सांसद चिंतामणि की त्वरित पहल, नाली की ऊँचाई कम कराने अधिकारियो से की बात ; नागरिकों ने जताया आभार
लोगों की बढ़ी उम्मीद, अब कम होंगी नाली की ऊंचाई

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-राजपुर नगर पंचायत में मुख्य मार्ग और आवासीय क्षेत्रों में निर्माणाधीन नाली की अत्यधिक ऊँचाई से परेशान नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को नाली की ऊँचाई कम कराने के निर्देश दिए। सांसद की इस पहल के बाद स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।

नगर पंचायत राजपुर में बनाई जा रही नालियों की ऊँचाई अधिक होने से दुकानदारों, मकान मालिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने इस समस्या से सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नाली की ऊँचाई व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

सांसद के निर्देश के बाद समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने राजपुर रेस्ट हाउस पहुंचकर सांसद से मुलाकात की और जनहित में त्वरित निर्णय लेने के लिए उनका आभार जताया।

इस दौरान सांसद और नागरिकों के बीच चर्चा भी हुई, जिसमें क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। नागरिकों ने कहा कि सांसद चिंतामणि महाराज हमेशा जनता की छोटी से छोटी समस्या के प्रति संवेदनशील रहते हैं और इस फैसले से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे क्षेत्र की जनता की सुविधा और विकास के लिए सदैव तत्पर हैं।
नाली की ऊँचाई कम होने से अब मुख्य मार्ग का स्वरूप व्यवस्थित होगा और लोगों को अपने घरों व दुकानों तक आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।




