गागर नदी में डूबने के बाद युवक लापता, दूसरे दिन भी जारी रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-बलरामपुर जिले की गागर नदी में डूबे युवक का लगभग 30 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक अपने दोस्त के घर ग्राम डकवा मे शादी समारोह में शामिल होने गया था और वहां से दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा था, जहां वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। इधर युवक के परिजन बेटे के इंतजार में परेशान हैं और जल्द से जल्द उसे खोज निकालने की मांग कर रहे हैं।
मामला राजपुर थाना क्षेत्र की गागर नदी का है। बताया जा रहा है कि बरियों निवासी 22 वर्षीय युवक फूलसाय लकड़ा अपने दोस्त की शादी में शामिल होने डकवा गांव पहुंचा था। शादी समारोह के दौरान वह अपने कुछ दोस्तों के साथ गागर नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव और गहरे पानी में डूब गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। पिछले 30 घंटे से पुलिस और गोताखोर नदी में लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं। नदी के अलग-अलग हिस्सों में खोजबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है।
जनपद पंचायत सदस्य मुकेश गुप्ता भी आज सुबह से घटनास्थल पर पहुंचे थे और लगातार रिस्कयु टीम के सम्पर्क मे थे की किसी तरह नदी मे डूबे युवक का कुछ पता लग सके। परिजन मौके पर ही मौजूद थे इस दौरान जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता एसडीएम थानेदार समेत उच्च अधिकारियों से भी सम्पर्क किया।
वहीं युवक के परिजन और ग्रामीण भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे जल्द से जल्द युवक का पता लगाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जब तक युवक का पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।




