accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 20 इंजेक्शन जब्त; सप्लायर की तलाश जारी

न्यूज़डेस्क सरगुजा-अंबिकापुर- संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्याम लॉज, गंगापुर के कमरा नंबर 105 में ठहरा साहिल तिर्की नशीले इंजेक्शन की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने लॉज में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 10 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन एवं 10 नग एविल इंजेक्शन, कुल 20 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान साहिल तिर्की निवासी बटवाही चौकी, रघुनाथपुर थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा के रूप में हुई। आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी जिस व्यक्ति से नशीले इंजेक्शन खरीदकर लाया था, उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!