accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

लक्ष्य शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मना शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और रमेश यदु का जन्मदिवस, प्रतिभाशाली छात्रों का हुआ सम्मान

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर/शंकरगढ़- लक्ष्य शिक्षण संस्थान में सोमवार 15 जून को छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु का जन्मदिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवोदय, सैनिक स्कूल, एकलव्य एवं प्रयास आवासीय विद्यालय की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने दोनों नेताओं के दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए केक काटकर जन्मदिवस मनाया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान द्वारा गणित, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित सभी प्रतिभागियों को पेन और कॉपी देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सभी विद्यार्थियों ने नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ प्रतिदिन विद्यालय जाने तथा अपने घर पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।

संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लक्ष्य शिक्षण संस्थान से 25 विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय, 23 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल तथा 11 विद्यार्थियों ने भारतीय सेना में सफलता हासिल की है। एकलव्य एवं प्रयास आवासीय विद्यालय के परिणाम अभी घोषित होने बाकी हैं, जिनमें भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

संतोष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का संयुक्त जन्मदिवस सभी के लिए प्रेरणादायक अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर मेहनत करने और उज्ज्वल भविष्य बनाने की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सुदर्शन यादव, संतोष यादव, कैश राजा, राजन कश्यप, अहमद, दीपा रवि, जग्गू शैलेश सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!