accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

खुले कुएं ने ली मासूम की जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

न्यूज़डेस्क बलरामपुर/राजपुर-बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोडरो में एक बेहद दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की कुएं में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि बच्ची गांव के अन्य लोगों के साथ बकरी चराने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान वह खेलते-खेलते खेत में स्थित एक कुएं के पास पहुंच गई और अचानक संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गई।

Oplus_16908288

कुएं में पानी काफी अधिक होने के कारण बच्ची बाहर नहीं निकल सकी और डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्ची के साथ मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद बच्ची को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना की सूचना राजपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार जिस कुएं में बच्ची गिरी वह नरेंद्र जायसवाल का बताया जा रहा है, जो बच्ची के घर से लगभग 700 मीटर दूर खेत में स्थित है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!