accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

ऑपरेशन क्लीन का बड़ा वार: 4 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ सप्लायर गिरफ्तार

न्यूज़डेस्क अंबिकापुर-अंबिकापुर में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा को ऑपरेशन क्लीन के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। टीम ने चार लाख रुपये मूल्य के नशीले इंजेक्शन बरामद कर एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 15 जून को 200 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी वाहिद अंसारी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर इमलीपारा स्थित शमशुद्दोहा हॉस्पिटल के सामने संचालित दुकान पर छापेमारी की गई। यहां से दुकानदार मोशीम अंसारी के कब्जे से काउंटर के नीचे रखे सफेद झोले में 200 नग REXOGESIC इंजेक्शन और 200 नग AVIL इंजेक्शन बरामद किए गए।

जब्त नशीले इंजेक्शनों की अनुमानित बाजार कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। आरोपी मोशीम अंसारी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) और 29 के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश नार्कोटिक्स न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग के अनुसार, संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा पिछले एक वर्ष में नशीली दवाइयों के खिलाफ 50 से अधिक प्रकरण दर्ज कर चुका है। इसके बावजूद अवैध कारोबार जारी रहने पर ऑपरेशन क्लीन के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!