accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल
बकरीद की छुट्टी में बदलाव: अब 27 नहीं, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

न्यूज़डेस्क अंबिकापुर- PRIME TIME NEWS CHHATTISGARH रिपोर्टर यतीश सोनी-छत्तीसगढ़ शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की सरकारी छुट्टी की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के मुताबिक अब प्रदेश में 27 मई 2026 (बुधवार) के बजाय 28 मई 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगा।
राज्यपाल के नाम से उप सचिव द्वारा 26 मई को जारी इस आधिकारिक आदेश में अवकाश तिथि में संशोधन किया गया है। पहले घोषित अवकाश 27 मई को था, जिसे अब बदलकर 28 मई कर दिया गया है। शासन के इस फैसले के बाद सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थानों में 28 मई को अवकाश रहेगा।
प्रशासन ने सभी विभागों को संशोधित आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




