accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

बिजली-पानी बिना चल रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अधूरे भवन के हैंडओवर से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

न्यूज़डेस्क अंबिकापुर/बतौली रिपोर्टर यतीश सोनी-सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम सेदम स्थित नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव सामने आया है। भवन बनने के करीब एक साल बाद भी यहां बिजली और पानी की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। आरोप है कि अधूरे भवन का ही स्वास्थ्य विभाग ने हैंडओवर ले लिया, जिससे अब स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार भवन परिसर में ट्यूबवेल तो खोदा गया, लेकिन उसमें मोटर पंप नहीं लगाया गया। वहीं बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद मुख्य भवन तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। भीषण गर्मी के बीच स्वास्थ्य कर्मचारी बिना बिजली और पानी के ड्यूटी करने को मजबूर हैं। इस संबंध में फरवरी 2026 में विद्युत विभाग को आवेदन भी दिया गया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

बिजली नहीं होने से स्वास्थ्य केंद्र में रखी जाने वाली आवश्यक दवाइयों और वैक्सीन के संरक्षण पर भी संकट खड़ा हो गया है। डीप फ्रीजर और अन्य चिकित्सा उपकरण संचालित नहीं हो पा रहे हैं, जबकि पानी के अभाव में स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

मौजूदा बीएमओ का कहना है कि समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और कर्मचारियों को स्थानीय संसाधनों के माध्यम से रात में रुककर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, यदि जल्द ही बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो ग्रामीणों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिलना मुश्किल हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!