छत्तीसगढ़बलरामपुर

नए साल के आगमन मे है कुछ घंटो का इंतजार, पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की कड़ी पहरेदारी

न्यूज़डेस्क बलरामपुर –बलरामपुर जिले में नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं वहीं पुलिस की टीम भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। जिले के सभी पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की टीम आज दिन बुधवार 31 दिसम्बर 2025 से ही तैनात हो गई है और लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही पिकनिक मनाएं। हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस की टीम पूरी तरह से तैयार है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।


जिले में कई वॉटरफॉल और पिकनिक स्पॉट हैं नए साल के अवसर पर यहां भारी भीड़ होती है लोग अपने परिवार के साथ यहां पहुंचते हैं ऐसे में कई असामाजिक तत्व और शराबी लोगों के नए साल को खराब करते हैं उत्पात मचाते हैं ऐसे में पुलिस की टीम इस बार पूरी तरह से तैयार है। आज से ही लगभग 300 की संख्या में पेट्रोलिंग कर रही हैँ और पिकनिक स्पॉट पर भी मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने कहा की पुलिस की टीम अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी तरह से तैयार है और सभी को निर्देश दिया है कि हुड़दंगी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि लोगों का नया साल खराब ना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!