छत्तीसगढ़बलरामपुरराजपुरहॉस्पीटल

CHC मे बीएमओ द्वारा कटवाए गए पेड़ अब विवादों के घेरे मे,लगे गंभीर आरोप,पार्षद ने एसडीएम को लिखा पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट-बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पिछले दिनों प्रभारी बीएमओ रमेश जायसवाल द्वारा कटवाए गए पेड़ अब विवादों के घेरे में आ गए हैं। राजपुर के स्थानीय नागरिक और वार्ड नंबर 9 के पार्षद राजन त्रिपाठी ने राजपुर के एसडीएम देवेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत की है और कहा कि बीएमओ के द्वारा तानाशाह रवैया बनाते हुए पेड़ों की कटाई की गई है। उन्होंने कहा कि यह पेड़ लोगों के लिए छाया का काम करते थे और इन पेड़ों की कटाई करना ठीक नहीं थी। पार्षद ने पत्र में यह भी लिखा है कि बिना परमिशन के इन पेड़ों की कटाई की गई है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए साथ ही थाने में प्राथमिक भी दर्ज होनी चाहिए। पार्षद राजन त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर कई ऐसे पेड़ थे जो न सिर्फ लोगों को छाया देते थे बल्कि परिसर की खूबसूरती भी बढ़ाते थे लेकिन फिर भी पेड़ों की कटाई कर दी गई जो पूरी तरह से गलत है और किन नियमों के तहत यह कटाई की गई पहले इसकी जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए।

जेडीएस की बैठक मे हुई थी चर्चा

वही आपको बता दें कि पिछले दिनों जीवनदीप समिति की बैठक में पेड़ों की कटाई पर चर्चा हुई थी जिसमें यह बताया गया था कि परिसर मे स्थित एक पेड़ बीच से खोखला हो चुका है जिसके गिरने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर एक पेड़ खोखला हुआ था तो जाँच के बाद कटाई एक पेड़ की होनी चाहिए थी ऐसे में सभी पेड़ को कटवा देना क्या सही है यह कटाई किसके आदेश पर हुआ है इसकी जांच होना बेहद जरूरी है।

कभी नहीं करते मरीजों की जाँच

पार्षद ने अपने शिकायत पत्र मे प्रभारी बीएमओ के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है की बीएमओ कभी भी ओपीडी मे नहीं बैठते हैँ और न ही मरीजों की जाँच करते हैँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!