accidentE-PaperUncategorizedyogकांग्रेसकिसानक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तातापानीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधाननगर पंचायतनौकरीपंजाबबलरामपुरबिहारबॉलीवुडभाजपामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजपुरराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षकहॉस्पीटल

एनएच-343 निर्माण में लापरवाही से ग्रामीण-व्यापारी नाराज, 27 मई को चक्का जाम की चेतावनी

न्यूज़डेस्क राजपुर/बलरामपुर:-राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के निर्माण कार्य में कथित लापरवाही और धूल-प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। ग्राम पंचायत बरियों के सरपंच ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि बरियों, ककना और बघिमा क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। नाली निर्माण के बाद मिट्टी सड़क पर छोड़ देने और नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से लगातार धूल उड़ रही है। इससे राहगीरों, दुकानदारों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, वहीं स्थानीय व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद निर्माण एजेंसी और ठेकेदार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि—

सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए।

सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए।

आमजन को हो रही परेशानियों का तत्काल समाधान किया जाए।

निर्माण एजेंसी और ठेकेदार की लापरवाही पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ग्रामीणों और व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो 27 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक बरियों बस स्टैंड में चक्का जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और निर्माण एजेंसी की होगी।समस्त ग्रामीण जन एवं व्यापारी बंधु गण चक्का जाम का ज्ञापन देते हुए जिसमें संजय अग्रवाल मुकेश गुप्ता बृजेश मिश्रा जितेंद्र जायसवाल रवि शंकर टेकाम अमित अग्रवाल विष्णु अग्रवाल राकेश केशरी सुदर्शन राहुल अजय यादव यादव एवं ग्रामीण व व्यापारी बंधु शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!